विशाल कावड़ यात्रा एवं शिव बारात में शामिल – सुशील सन्नी अग्रवाल

0
448

कावड़ यात्रा में सुशील सन्नी अग्रवाल जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर पैदल चलकर कावड़ लेकर खुशहाली के लिए प्रार्थना किए

रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के ले फिनेंट अरविंद दीक्षित वार्ड के प्रियदर्शिनी नगर के दुर्गा मंदिर चौक में जोन क्रमांक 10 के अध्यक्ष एवं पार्षद आकाशदीप शर्मा जी एवं वार्ड वासियों के द्वारा प्रियदर्शिनी नगर से महादेवघाट तक पावन सावन के महीने में भगवान शिव जी का विशाल कावड़ यात्रा एवं शिव जी की बारात निकाला गया था।

कावड़ यात्रा में सुशील सन्नी अग्रवाल जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर 2 किमी पैदल कावड़ लेकर चलकर प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना किए।

इस अवसर पर सिविल लाइन वार्ड के पार्षद श्रीमती नीलम नीलकंठ जगत, नीलकंठ जी, संतोष महिलांग, एडवोकेट राजकुमार कड़ोले जी, हीरू महोबे गोलू सागरवंशी, शंकर लाल सहित भारी संख्या में शहर वाशी एवं वार्डवासी शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here