रायपुर पुलिस की जारी है विशेष चेकिंग अभियान

0
103

अति विशिष्ट व्यक्तियों के रायपुर प्रवास सहित आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम सहित यातायात पुलिस एवं अन्य पुलिस बलों द्वारा विशेष चेकिंग की जा रहीं है।

होटल, लॉज, ढ़ाबा की चेकिंग करने के साथ ही 30 से अधिक स्थानों में फिक्स/नाकेबंदी पाईंट लगाकर जिले के भीतर प्रवेश करने वाली समस्त वाहनों की बारिकी से जांच व चेकिंग की जा रहीं है।

 

इसके साथ ही थाना क्षेत्रों में विजिबल पुलिसिंग के अंतर्गत पैदल पेट्रोलिंग कर भीड़-भाड़ वाले स्थान, सार्वजनिक स्थान/सूनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों की डिक्की, धारदार/बटनदार चाकू रखकर घुमने वालों सहित आम स्थानों पर शराब पीने, शराब पीने हेतु स्थान उपलब्ध कराने, सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक – चौराहों एवं सार्वजनिक स्थान पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों की लगातार चेकिंग की जा रहीं है। चेकिंग के दौरान जो भी संदिग्ध पाये जाएंगे उन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here