शहर स्थित चबूतरों, प्रतिमाओं, चौराहों के रखरखाव, संधारण, साफ-सफाई और तालाबों की सफाई के कार्य जोनों द्वारा करवाये जा रहे

0
82

रायपुर|  नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर एवं आयुक्त मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर सभी जोनों द्वारा जोन क्षेत्र एवं रायपुर शहर में स्थानीय संस्कृति के अनुरूप स्थित चबूतरों, प्रतिमाओं, चौक- चौराहों के समुचित रखरखाव, संधारण, साफ – सफाई सहित नगर के विभिन्न तालाबों की सफाई से सम्बंधित कार्यों को करवाया जा रहा है.महापौर एवं आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों को उक्त कार्यों को शीघ्र पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैँ.


नगर निगम जोन 1 की टीम ने खमतराई मुख्य मार्ग के किनारे बाजार क्षेत्र स्थित महात्मा गाँधी की प्रतिमा की साफ – सफाई करवाई, वहीं गोगांव तालाब की अभियान चलाकर सफाई करवाते हुए गन्दगी, कचरा हटाकर स्वच्छता कायम करवाने का कार्य किया.राजधानी शहररायपुर निगम क्षेत्र स्थित सभी चबूतरों, प्रतिमाओं, चौक-चौराहों का समुचित रखरखाव, संधारण, साफ – सफाई कार्य करवाने सहित तालाबों की सफाई शीघ्र करवाने के निर्देश दिये गये हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here