रायपुर | रायपुर जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 6 के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम द्वारा नगर निगम जोन 6 के क्षेत्र के तहत आने वाले भाटागांव सब्जी मंडी के क्षेत्र में मतदाता जागरूकता रैली जोन 6 जोन कमिश्नर रमेश जायसवाल के नेतृत्व एवं कार्यपालन अभियन्ता अतुल चोपड़ा, सहायक अभियन्ता सैयद जोहेब सहित निगम जोन 6 के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में निकाली गयी एवं मतदाताओं को मतदान अधिक से अधिक संख्या में करने की दृष्टि से जागरूक बनाया गया | निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की दृष्टि से निरन्तर जागरूक बनाया जा रहा है |
नगर निगम जोन 6 द्वारा भाटागांव सब्जी मंडी में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी
https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg


