गरीब एवं मध्यम वर्ग के आवागमन का साधन ट्रेन है, जिसकी स्थिति आज क्या है?

0
38

रायपुर (छत्तीसगढ़)। विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पश्चिम विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक लगातार जारी है, आज इसी कड़ी में ठाकुर प्यारेलाल वार्ड क्र.40 एवं शहीद चुड़ामणी नायक वार्ड क्र.20 अंतर्गत मुख्य स्थानों में संकल्प के साथ सम्पन्न हुई। आज इस बैठक में यह संकल्प लिया गया कि बीते 05 वर्षों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को एक-एक बूथ के अनुभाग तक पहुँचाने का काम कांग्रेस के कार्यकर्ता को करना है एवं आम जनता से सीधे संवाद कर ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस पार्टी से जोड़ने पर चर्चा हुई।

विकास उपाध्याय ने कहा कि पिछले 09 वर्षों से देश में महंगाई चरम सीमा पर है, 1200 रूपये गैस सिलेण्डर देकर चुनावी वर्ष के 02 माह पूर्व 200 रूपये सिलेण्डर को कम करके जनता को प्रलोभन के रूप में 200 रूपये देकर केन्द्र की बीजेपी सरकार जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है और चुनाव पश्चात् सिलेण्डर का रेट पुनः 1200 रूपये से भी अधिक कर देगी। जनता उनकी यह साजिश को समझ चुकी है और यह बात को एक-एक घर में बताना है।

वहीं डीजल-पेट्रोल की बात हो या राशन के समान की बात हो, सभी का मूल्य पिछले 09 वर्षों में दुगुनी हो चुकी है, 02 करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात कही गई थी, जिस पर कोई अमल नहीं हुआ। गरीब एवं मध्यम वर्ग के आवागमन का साधन ट्रेन है, जिसकी स्थिति आज क्या है? किसी से छुपा नहीं है, इन मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी के एक भी नेता या कार्यकर्ता बात करने को तैयार नहीं है, यही बात कांग्रेस के सिपाहियों को घर-घर तक पहुँचाना है।

हमारी सरकार कहने में नहीं करने में विश्वास रखती है

पश्चिम विधानसभा की इस बैठक में छत्तीसगढ़ शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। हमारी सरकार कहने में नहीं करने में विश्वास रखती है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधायक के कार्यों की उपलब्धि को बूथ स्तर पर सब को जानकारी उपलब्ध कराना है। साथ ही सभी बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने के दिशा निर्देश दिए गए। विधानसभा चुनाव में बूथ की जिम्मेदारी और कार्यों को भी तय किया गया है। पिछले चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार 35 साल बाद इस विधानसभा में जीत का परचम लहराया था, ठीक उसी प्रकार दुगुनी वोट से इस बार भी कार्यकर्ताओं के दम पर इस विधानसभा में जीत को सुनिश्चित किया जाएगा, जिसका संकल्प आज की बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने लिया।

विकास उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 15 साल बनाम 05 साल ही विकास के लिए काफी है। इसका प्रचार और वास्तविकता जनता को घर-घर जाकर बताना है। आज के इस महत्वपूर्ण बैठक में ठाकुर प्यारेलाल वार्ड की वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता अंगन बाई यादव का सम्मान हुआ, जो कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी के समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई है।

ठाकुर प्यारेलाल वार्ड की महत्वपूर्ण बैठक में आरडीए चेयरमैन सुभाष धुप्पड़, योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, आनंद मिश्रा, देवकुमार साहू, संदीप शर्मा, मोहम्मद अमजद, शीतल पटेल, भीम यादव, ईश्वरी यदु, यश साहू, नाजिम अली, दीपक अग्रवाल, प्रमोद नायक, अमरनाथ शर्मा, शुभम शर्मा, डॉ. रामेश्वर सोनवानी, संजीव गौतम, पाटिल मैडम सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here