गद्दी महोत्सव सहित अनेक कार्यक्रम में शामिल हुए महन्त रामसुन्दर दास 

0
35

रायपुर / दक्षिण विधानसभा क्षेत्र रायपुर के कांग्रेस प्रत्याशी श्री दूधाधारी मठ एवं श्री शिवरीनारायण मठ पीठाधीश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज विजयदशमी (दशहरा) के अवसर पर आयोजित अनेक कार्यक्रम में शामिल हुए, प्रातः 9:00 बजे श्री जैतुसाव मठ पहुंचकर शस्त्र पूजन के कार्यक्रम में शामिल हुए, तत्पश्चात काली मंदिर में दर्शन करने के बाद श्री दूधाधारी मठ में शस्त्र पूजन के कार्यक्रम को उन्होंने संपन्न किया ,टिकरापारा में आयोजित जावरा के कार्यक्रम में शामिल होकर शिवरीनारायण के लिए रवाना हुए। यहां उन्होंने परंपरागत रूप से गद्दी महोत्सव में सम्मिलित होकर लोगों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया एवं भगवान शिवरीनारायण का दर्शन कर संपूर्ण विश्व के कल्याण के लिए कामनाएं की। उल्लेखनीय है कि शिवरीनारायण में गद्दी महोत्सव की प्राचीन परंपरा है यह वर्ष में दो बार आश्विन मास में दशहरा तथा माघ शुक्ल पक्ष तेरस को आयोजित होता है। राजेश्री महन्त जी महाराज कांग्रेस के प्रत्याशी होने के पश्चात भी इतनी आपाधापी के बीच आध्यात्मिक कार्यक्रम के लिए उन्होंने पूरा समय निकालकर केवल और केवल भगवान की सेवा में ही अपना समय का सदुपयोग किया। शिवरीनारायण में उनके दर्शन एवं आशीर्वाद के लिए लोग लाइन पर खड़े रहे एवं आशीर्वाद प्राप्त कर अपना जीवन धन्य बनाया! उल्लेखनीय है कि वे 26 अक्टूबर को अपना नामांकन भरेंगे, इस अवसर पर पूरे राज्य से संत महात्माओं सहित उनके समर्थक भक्त मंडली बड़ी संख्या में उपस्थित होंगे।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here