पूर्व विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा के द्वारा गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल होकर क्षेत्रवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद……

0
55

रायपुर । पूर्व विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा के द्वारा आज 18 दिसम्बर बाबा गुरू घासीदास जयंती के अवसर में ग्राम पंचायत टेकारी,मांढर कॉलोनी,दोदेखुर्द साकरा,लालपुर,जोरा,सिलयारी में आयोजित गुरू घासीदास जयंती समारोह में शामिल होकर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर में पूर्व विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने कहा मानव जाति के उत्थान में परम पूज्य बाबा गुरू घासीदास जी का जीवन अनुकरणीय है हम सभी को उनके बताए ’मनखे-मनखे एक समान’ के संदेश को जीवन में उतारने की जरूरत है और सत्य के रास्ते में चलकर मानवता के हित में काम करना चाहिए और बाबा गुरू गुरुघासीदास जी ने शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही समता रूपी समाज के निर्माण और सबके उत्थान की दिशा में काम किया उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here