poonam pandey big news……जिंदा है पूनम पांडे इंस्टाग्राम पर पूनम पांडे ने शेयर किया अपना वीडियो

0
193

कल से हर तरफ मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे  की अचानक मौत चर्चा में थीं। खबरें थी कि एक्ट्रेस की सर्वाइकल कैंसर से मौत हो गई है इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। पूनम के सोशल मीडिय हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की गई थी जिसमें एक्ट्रेस की डेथ की खबर थी।

एक इंस्टाग्राम पोस्ट से शुरू हुई पूनम पांडे की मौत की खबर मिस्ट्री बन गई थी। हालांकि इसके बाद एक्ट्रेस के अंतिम संस्कार की कोई खबर नहीं आई और ना ही उनके घरवालों से कोई कॉन्टैक्ट हो पा रहा था। अब एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर फिर तहलका मचा दिया है। वीडियों शेयर कर पूनम ने बताया की वो जिंदा हैं। सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरुक करने के इरादे से पूनम ने ऐसा किया था।

इंस्टाग्राम पर पूनम पांडे ने अपना वीडियो शेयर किया है इसमें वे पूरा तरह स्वस्थ बैठी हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं जिंदा हूं। सर्वाइकल कैंसर से मेरी मौत नहीं हुई है। दुर्भाग्य से मैं उन हजारों महिलाओं के लिए ये नहीं कह सकती जिन्होंने सर्वाइकल कैंसर से जंग लड़कर अपनी जान गंवाई है। वो इसके बारे में कुछ नहीं कर पाईं, क्योंकि उन्हें कुछ पता ही नहीं था। मैं आपको यहां बताना चाहती हूं कि किसी दूसरे कैंसर के उलट सर्वाइकल कैंसर को हराना मुमकिन है। आपको बस अपने टेस्ट करवाने हैं और एचपीवी वैक्सीन लगवानी है।’

पूनम के जिंदा होने की बात सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने नाराजगी जताते हुए एक्स पर लिखा, पूनम पांडे जिंदा हैं…अवेयरनेस फैलानी थी तो कैंपेन चलाती…खुद की मौत डिक्लेयर क्यों की? जागरुकता फैलाने का बेहद घटिया तरीका…।”

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here