मंत्री टंकराम वर्मा ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी की दी शुभकामनाएं

0
108

 

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने बसंत पंचमी पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना सन्देश में उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी से वसंत ऋतु का आरंभ हो जाता है। इस शुभ दिवस पर विद्या, ज्ञान, कला और संस्कृति की आराध्य देवी माँ सरस्वती की विधिपूर्वक पूजा–अर्चना की जाती है। पूरे भारत में बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा का यह पवित्र पर्व श्रद्धा और उमंग के साथ मनाया जाता है।

श्री वर्मा ने इस अवसर पर मां सरस्वती से कामना की है कि ये पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, बुद्धि, ज्ञान और संपन्नता का संचार करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here