Holika Dahan 2024………होलिका दहन के दिन भद्रा का साया, जानिए 24 या 25 कब होगा होलिका दहन और कब मनाई जाएगी होली?……. देखें

0
192

 

हिंदू धर्म में ग्रह-नक्षत्रों का विशेष महत्व होता है। इन ग्रहों की चाल पर ही त्योहारों की तिथियाँ और शुभ मुहूर्त निर्भर करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इंसान की किस्मत और उसकी जीवन पथ में भी ग्रहों का बड़ा प्रभाव होता है। हिंदू धर्म में सूर्य और चंद्रग्रहण को विशेष महत्व दिया जाता है।

इस साल, पहला चंद्रग्रहण 25 मार्च को होने वाला है, जो कि होली के दिन है। इसे पूरे देश में होली के त्योहार के साथ मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन होलिका दहन करना शुभ माना जाता है क्योंकि होली पर चंद्रग्रहण का असर होता है।

पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 24 मार्च को होगी और उसी दिन होलिका दहन किया जाएगा। इस साल भद्रा भी लगने जा रहा है, जिसका समय रात 11 बजकर 17 मिनट है, तो होलिका दहन का समय इसके बाद होगा।

इस साल का पहला चंद्रग्रहण भारत में देखा नहीं जाएगा, लेकिन इसका असर अमेरिका, जापान, रूस, जर्मनी, इटली, फ्रांस जैसे कई देशों में देखा जा सकेगा। भारत में चंद्रग्रहण के चलते सूतक का असर नहीं होगा, इसलिए सभी मंदिर खुले रहेंगे और पूजा पाठ भी होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here