Raipur Crime News : रायपुर के पॉश इलाके में गोलीबारी, सगे बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

0
181

 

Raipur Crime News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिलदहला देने वाली घटना सामने आयी है। यंहा आवासीय कॉलोनी सफ़ायर ग्रीन फ़ेज़ 2 में बड़े भाई ने अपने सगे छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा थाना क्षेत्र के आवासीय कॉलोनी सफ़ायर ग्रीन फ़ेज़ 2 में बड़े भाई के द्वारा अपने छोटे भाई की हत्या किए जाने की सूचना विधानसभा थाने को रात्रि क़रीब 11:30 बजे मिली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री संतोष सिंह के निर्देश पर तुरंत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज चन्द्राकर थाना प्रभारी विधानसभा दीपक पासवान घटना स्थल पर पहुँचे।

जंहा मृतक की माँ ने बताया कि मृतक पराग झा को उसका बड़ा भाई पीयूष झा गोली मारकर अपनी कार से भाग गया है। पुलिस ने बिना देर किए शहर में तुरंत नाकेबंदी की। आरोपी के कार का नंबर एवं मोबाइल नंबर ज्ञात कर उसको डीडीनगर क्षेत्र में पकड़ने पुलिस को सफलता मिली।

मृतक की माँ ने बताया की आरोपी और मृतक दोनों एक साथ ड्रोन रिपेयर का कार्य करते हैं दोनों भाइयों के बीच आये दिन मारपीट होती थी आरोपी नशे का आदी है पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी ज़ब्त कर लिया है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here