Mahila Congress ………. रायपुर शहर महिला कांग्रेस ने उत्कृष्ट महिलाओं का किया नारी न्याय सम्मान

0
62

 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रायपुर शहर महिला कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित नारी न्याय सम्मान कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती फूलो देवी नेताम जी के द्वारा समाज की उन उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान किया गया जिन्होंने बेहद संघर्ष के बाद अपने दम पर अपना नाम स्थापित किया है। सम्मान पाने वालों में अधिवक्ता शशि शर्मा जी, फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर प्रियदर्शनी, शिक्षिका भारती यादव जी, समाज सेविका प्रिया साहू जी, सामाजिक कार्यकर्ता भारती शर्मा जी एवं अन्य शामिल रहे।

श्रीमती फूलों देवी नेताम ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए उपस्थित महिलाओं को संघर्षरत रहने की प्रेरणा दी। कांग्रेस नेत्री प्रीति उपाध्याय शुक्ला ने अधिक से अधिक महिलाओं को महिला कांग्रेस से जुड़ने हेतु आमंत्रित किया। रायपुर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं ।

‘नारी-न्याय’ की संकल्पना, राहुल गांधी जी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के पांच स्तंभों में से एक के स्तंभ के रूप में की गई है और इसके माध्यम से हम, पूरे देश की आधी आबादी के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक हित से जुड़े मुद्दों को पूरी ताक़त से उठा रहे हैं।

ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा जी एवं प्रभारी श्रीमती सुनीता सहरावत जी के निर्देशानुसार आयोजित नारी न्याय सम्मान कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी गण सहित भारी मात्रा में आम महिलाओं ने हिस्सा लिया।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here