CG CONGRESS …. रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय खुद ट्रेक्टर चलाकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुँचे अभनपुर

0
75

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक धनेंद्र साहू , रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष ऊधोराम वर्मा भी थे उपस्थि

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय लगातार रायपुर लोकसभा के अंतर्गत आने वाले हर विधानसभा में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक कर रहे है इस कड़ी में आज विकास उपाध्याय स्वयं ट्रैक्टर चलाते हुये अभनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक लेने सद्भावना कुटीर पहुँचे इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक धनेंद्र साहू, रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव मनोज कंदोई, राजेश चौबे उपस्थित थे।
रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने आज अभनपुर विधानसभा अंतर्गत लगातार तीन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक ली। सर्वप्रथम अभनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक सद्भावना कुटीर नायक बाधा रोड में ली गई। तत्पश्चात नवापारा शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक संगवारी कार्यालय में ली गई, उसके उपरांत नवापारा ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक ग्राम तोरला में ली गई। इस बैठक में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था अपने लोकसभा प्रत्याशी को अपने बीच पाकर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने काँग्रेस की जीत की हुंकार भरी साथ ही अपने युवा प्रत्याशी का जोरो शोरो से स्वागत किया और भरोसा दिलाया कि अभनपुर विधानसभा से इस बार काँग्रेस पार्टी को लोकसभा में भारी बढ़त मिलेगी । कार्यकर्ताओं के जोशोखरोश को देखते हुए लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय भी आश्वस्त है और उन्हें पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक धनेंद्र साहू ने पूरा भरोसा दिलाया कि अभनपुर की जनता इस बार लोकसभा में एक सक्रिय सांसद के रूप में उनको देखेगी ।

इस दौरान कार्यक्रम में ब्लॉक काँग्रेस के अध्यक्षगण, जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के साथ महिला कांग्रेस, जिला पंचायत, जनपद सदस्य व अन्य काँग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here