‘Mirzapur-3’ Release Date : फैंस का इंतजार होने वाला है ख़त्म कालीन भैया और गुड्डू के बीच की होगी ‘जंग

0
85

 

वेब सीरीज “मिर्जापुर” के पहले दो सीजनों ने ओटीटी की दुनिया में धूम मचा दी थी। अब तीसरे पार्ट की उत्साहना बढ़ती जा रही है। फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बीते दिनों, सीरीज का पहला लुक पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। तीसरे पार्ट में फैंस को कालीन भैया और गुड्डू के बीच की ‘जंग’ एक बार फिर देखने को मिलेगी।

एक इंटरव्यू में रितेश ने कहा कि वह जून-जुलाई के आसपास रिलीज हो सकती है। फिलहाल, ऑफिशियल ऐलान का इंतजार है।

“मिर्जापुर” का पहला सीजन साल 2018 में आया था और फिर उसके दो साल के बाद साल 2020 में दूसरा पार्ट रिलीज हुआ था। वहीं अब लगभग चार सालों के बाद “मिर्जापुर 3” दस्तक देगी।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here