CG BJP : (PCCF) रहे राकेश चतुर्वेदी भाजपा में प्रवेश

0
62

लोकसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की स्थिति अजीब बनी हुई है। उनके पदाधिकारी और ब्यूरोक्रेसी से जुड़े हुए कई पूर्व अधिकारी लगातार भाजपा में जा रहे हैं। इसी बीच, भारतीय वन्य सेवा के पूर्व अधिकारी और राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) रहे राकेश चतुर्वेदी ने भाजपा में प्रवेश किया।

राकेश चतुर्वेदी ने कटघोरा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभा में भाजपा में प्रवेश किया। इस दौरान मंत्री ओपी चौधरी और लखनलाल देवांगन समेत भाजपा के बड़े नेता और पदाधिकारी मौजूद थे।

1985 बैच के IFS अधिकारी रहे राकेश चतुर्वेदी 2022 सितंबर में सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here