जन्मदिन पर खनिज विकास निगम के अध्यक्ष देवांगन ने किया मूक-बधिर बच्चों को गणवेश वितरण

0
26

रायपुर। छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन ने अपना जन्मदिन अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल, सेक्टर-1, बजाज कालोनी, राजेन्द्र नगर में मूक-बधिर बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर देवांगन ने बच्चों के हाथों अपने जन्मदिन का केक कटवाया तथा उनका मुंह मीठा किया। स्कूल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए देवांगन ने बच्चों को स्कूल ड्रेस का वितरण किया। ज्ञात हो कि अर्पण कल्याण समिति द्वारा संचालित इस स्कूल में मूक-बधिर बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है। नि:शुल्क हॉस्टल व भोजन की सुविधा उन्हें दी गई है। गिरीश देवांगन ने कहा कि इन बच्चों के बीच जन्मदिन मना कर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने हर संभव मदद की जाएगी। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि अर्पण कल्याण समिति अनुकरणीय कार्य कर रही है। दुबे ने कहा कि इस यज्ञ में हर किसी को आहूति देकर पुण्य का भागीदार बनना चाहिए। इस मौके पर मौजूद योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि स्कूल के माध्यम से सेवा का यह कार्य समाज को नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यहां योग की शिक्षा दी जानी चाहिए। नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने कहा कि इस स्कूल के मूक-बधिर बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच कर उपचार भी किया जाएगा। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष धनंजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष विरेन्द्र शर्मा सहित मृत्युंजय शुक्ला, डॉ. राकेश पाण्डेय, स्कूल के प्राचार्य आरके शर्मा, स्कूल के स्टाफ व बच्चों के माता-पिता उपस्थित थे।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here