EOW takes major action in Mahadev betting case , महादेव सट्टा मामले में ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई

0
111

लोकसभा चुनाव के अंत होने के बाद, महादेव सट्टा मामले में ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई की है। दुर्ग के बाद अब रायगढ़ के धरमजयगढ़ में एसीबी और ईओडब्लू की टीम ने छापेमार कार्यवाही की है। महादेव सट्टा एप के मास्टर माइंड माने जाने वाले अनिल अग्रवाल उर्फ पिंटू के घर को सील किया गया है, जो सालों से बंद है। पुलिस अब अनिल अग्रवाल की तलाश में है।

आज सुबह से ही ईओडब्ल्यू के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में सुरक्षा बल ने दुर्ग में कार्रवाई की है। यहां के सराफा व्यापारियों के निवास और दुकानों पर एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने रेड मारी है। सहेली ज्वेलर्स और अलंकार ज्वेलर्स के संचालक की दुकान और निवास पर सुबह-सुबह पहुंचकर दस्तावेजों की पड़ताल के साथ पूछताछ कर रही है। अलंकार ज्वेलर्स के संचालक प्रकाश सांखला के निवास पर पहले भी आईडी और ईडी की टीम छानबीन कर चुकी है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here