खास खबर : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर

0
83

 

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को एक और सफलता मिली है। यहां तीन नक्सलियों ने एसपी के सामने आत्मसमर्पण किया है। मिली जानकारी के अनुसार, ये तीनों नक्सली निलावाया क्षेत्र में सक्रिय थे।

बता दें कि हाल के दिनों में सुरक्षाबलों की लगातार सफलताएं देखने को मिल रही हैं। आज तीन नक्सलियों के आत्मसमर्पण के अलावा, कल दंतेवाड़ा के अबुझमाड़ रेकावया के जंगलों में मुठभेड़ के दौरान सात वर्दीधारी नक्सलियों को ढेर किया गया था। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के पास से हथियार भी बरामद किए गए।

सरकार और सुरक्षाबलों की संयुक्त प्रयासों के कारण नक्सलियों के आत्मसमर्पण की घटनाओं में वृद्धि हो रही है, जिससे क्षेत्र में शांति स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here