खास खबर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात : लाखों मितानिन बहनों को मिलेगा मासिक मानदेय

0
53

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य की लाखों मितानिन बहनों को एक बड़ी सौगात देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त रखने में मितानिन बहनों का बहुत बड़ा योगदान है और उनका ख्याल रखना राज्य का कर्तव्य है।

मुख्यमंत्री साय की पहल पर अब राज्य की मितानिन बहनों को महतारी वंदन योजना की तर्ज पर हर माह मानदेय उनके बैंक खाते में मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री को दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि बहुत जल्द ही मितानिन बहनों को ऑनलाइन बैंक खाते में भुगतान मिलना शुरू हो जाएगा। जायसवाल ने कहा कि इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री श्री साय के हाथों से होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ को स्वस्थ छत्तीसगढ़ बनाने की संकल्पना पर काम कर रहे हैं और इसके लिए प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार सुधार हो रहा है, जो निरंतर जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री की इस पहल से मितानिन बहनों का मनोबल बढ़ेगा और वे और अधिक उत्साह से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकेंगी। राज्य सरकार का यह कदम न केवल स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करेगा, बल्कि मितानिन बहनों को आर्थिक सुरक्षा भी प्रदान करेगा।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here