संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के हाथों 19 अगस्त जन्माष्टमी के दिन होने वाली दही हांडी लूट प्रतियोगिता के ब्रोशर का विमोचन हुआ

0
92

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के हाथों 19 अगस्त को ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान रायपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय दही हांडी लूट प्रतियोगिता के ब्रोशर का विमोचन उनके बंगले पर कराया गया । समिति के अध्यक्ष माधव लाल यादव ने बताया कि जन्माष्टमी पर मुंबई और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर होने वाली दही हांडी लूट प्रतियोगिता का यह 14 वर्ष है ।कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु मंत्री जी ने अग्रिम शुभकामनाएं दी.

उक्त अवसर पर आयोजन समिति के संयोजक सच्चिदानंद उपासने, अध्यक्ष माधव लाल यादव, सचिव धनु लाल देवांगन ,सत्येंद्र मिश्रा ,गोवर्धन झांवर ,ललित राही , राजू यादव,विजय पाल उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here