शक्ति सुपर शी के राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की युवा महिला नेत्रियों को सम्मानित किया गया

0
61

 

दिल्ली: भारतीय युवा कांग्रेस की अनूठी पहल “शक्ति सुपर शी” को शुरू हुए एक साल हो गया है। यह कार्यक्रम खास तौर पर युवा महिला नेत्रियों को राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बनाया गया है। इसकी राष्ट्रीय समन्वयक सरीफा रहमान हैं। राज्य में शक्ति सुपर शी की जिम्मेदारी राज्य महासचिव आशिका कुजूर और प्रीति वैष्णव को दी गई है।

एसएसएस सदस्यता अभियान में राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ ने चौथा स्थान हासिल किया।

 

राज्य समन्वयक आशिका कुजूर का कहना है कि राज्य समन्वयक के तौर पर काम करते हुए पिछले एक साल में हमें कुछ ऐसी प्रतिभाशाली महिलाएं/लड़कियां मिली हैं जो अपने क्षेत्र में कांग्रेस का परचम लहरा रही हैं। एसएसएस जैसा मंच और राज्य युवा कांग्रेस का समर्थन मिलना अपने आप में सफलता की ओर एक कदम है। आने वाले समय में हम अलग-अलग क्षेत्रों की प्रतिभाशाली महिला नेत्रियों को राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास करेंगे जो राजनीति में कुछ कर दिखाने की क्षमता रखती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here