छत्तीसगढ़ के पर्वतारोही राहुल गुप्ता फिर रचेंगे इतिहास, माउंट कोज़ियस्को पर फहराएंगे तिरंगा

0
60
पहले मुर्गी आई या अंडा?' - 1

 

छत्तीसगढ़ के पहले पर्वतारोही राहुल गुप्ता एक बार फिर इतिहास रचने की तैयारी में हैं। वे ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़ियस्को पर 15 अगस्त को तिरंगा फहराएंगे। इससे पहले, 4 अगस्त को रविवार को, उन्होंने खेल मंत्री से मुलाकात कर आगामी अभियान के लिए आशीर्वाद लिया।

राहुल गुप्ता ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़ियस्को (7,310 फीट) पर चढ़ाई करेंगे। यह चोटी महाद्वीपों की ऊंचाई की रैंकिंग में सातवें स्थान पर है और सबसे छोटी मानी जाती है। राहुल, आगामी 15 अगस्त को इस चोटी को फतह करेंगे। इस दौरान, वे माइनस तापमान (अधिकतम -10 डिग्री) में लगभग 23 किलोमीटर की ट्रेकिंग करेंगे।

राहुल गुप्ता अल्पाइन तकनीक और विंटर एक्सपीडिशन में विशेषज्ञ हैं। अल्पाइन तकनीक से चढ़ाई में आमतौर पर 1-2 लोग ही शामिल होते हैं। यह पर्वतारोहण की सबसे उच्चतम श्रेणी मानी जाती है। राष्ट्रीय स्तर पर विंटर एक्सपीडिशन करने वाले राहुल गुप्ता छत्तीसगढ़ के पहले व्यक्ति हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहाड़ों को फतह करने का उनका सफर वर्ष 2015 से शुरू हुआ।

पहले भी कर चुके हैं गौरवान्वित

राहुल गुप्ता छत्तीसगढ़ में एडवेंचर स्पोर्ट्स के जरिए हमेशा कोई न कोई सामाजिक संदेश भी देते रहे हैं। इस अभियान के लिए उन्होंने खेल मंत्री टंक राम वर्मा और छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया। राहुल ने बताया कि राज्यमंत्री रहते हुए साय ने दिल्ली में कई बार उनका सहयोग किया, जिसके बिना पर्वतारोही बन पाना संभव नहीं था।

अम्बिकापुर के रहने वाले हैं राहुल

राहुल गुप्ता छत्तीसगढ़ के प्रथम पर्वतारोही हैं जिन्होंने दुनिया की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट (8,848 मीटर) फतह की है। उन्हें छत्तीसगढ़ में एडवेंचर स्पोर्ट्स के जनक के रूप में भी जाना जाता है। वे राज्य के प्रथम प्रोफेशनल पर्वतारोही हैं, जो कि अम्बिकापुर के रहने वाले हैं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय 14 पहाड़ों पर पर्वतारोहण दल का नेतृत्व किया है। राहुल गुप्ता ने भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के पर्वतारोहण संस्थान जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। पर्वतारोहण जैसे साहसिक खेलों के क्षेत्र में उनका 12 वर्षों का अनुभव रहा है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here