रायपुर : महंगाई को लेकर आज देशभर में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है, राहुल गाँधी सहित कांग्रेस के अन्य नेता भी इस प्रदर्शन में शामिल है, छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर पुरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन की जा रही है. वही राजधानी में राजभवन का घेराव भी किया जा रहा है. पीसीसी अध्यक्ष ने प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि- खाऊंगा न खाने दूंगा, सच में उनका वाक्य सही हो गया है, आज खाने-पीने की वस्तुए जैसे दूध, पनीर, घी सभी चीज़ों में GST लगा कर बच्चों के भोजन से भी उनका अधिकार छीन रहा है, हमारी मांग है की खाने-पीने की चीज़ों से GST हटाई जाये, और महगाई कम की जाये।
https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg


