CG BJP , पशुओं पर अत्याचार करके कांग्रेसी अपने घोर सनातन विरोधी चरित्र का प्रदर्शन कर रहे हैं – संदीप शर्मा

0
70

 

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने खेत में घुस आई एक गाय पर बलरामपुर (सरगुजा) कांग्रेसी नगरपालिका अध्यक्ष सुंदरमणि मिंज के पति परम मिंज द्वारा एयरगन से चार-पाँच राउंड गोली चलाने के मामले की कड़ी भर्त्सना करते हुए इसे कांग्रेस के सनातन विरोधी डीएनए का एक और वीभत्स नमूना बताया है। श्री शर्मा ने कहा कि हिन्दुत्व के नाम पर कांग्रेसी नित-नए पाखंड कर रहे हैं और दूसरी तरफ निरीह पशुओं पर भी अत्याचार की पराकाष्ठा करके अपने घोर सनातन व हिन्दू विरोधी चरित्र का प्रदर्शन कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री शर्मा ने कहा कि भगवान राम, माता कौशल्या के नाम पर ढोल पीटने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौठान और गोबर खरीदी को लेकर जितनी डींगें हाँकी थीं, उसकी पोल इन दोनों ही योजनाओं में हुए घोटालों ने खोलकर रख दी थी, अब गाय पर गोली चलाकर उसे गंभीर रूप से घायल करके कांग्रेस नेता ने अपने उस राजनीतिक चरित्र को बेनकाब कर दिया है, जिसे कांग्रेस के तमाम नेता और इन दिनों पूर्व मुख्यमंत्री बघेल प्रदर्शित कर रहे हैं। इस घटना से कांग्रेस का वह असली मुखौटा भी बेपर्दा हो गया है, जिसकी आड़ लेकर कांग्रेस राजनीति का अपराधीकरण और अपराधियों का राजनीतिकरण करने में लगी हुई है। श्री शर्मा ने कहा कि जिस गाय की समूचा हिन्दू समाज माता के रूप में पूजा करता है और उसमें 33 कोटि देवी-देवताओं का दर्शन करता है, उस गौ माता के महज खेत में घुस जाने पर ऐसी बर्बरता का परिचय दिया जाना बेहद गंभीर अपराध है। भारतीय जनता पार्टी इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश सरकार से गिरफ्तार किए गए उक्त आरोपी कांग्रेस नेता पर सख्त कार्रवाई की मांग करती है। श्री शर्मा ने बताया कि परम मिंज आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here