न्याय यात्रा का रायपुर में पलाश मल्होत्रा और युवा साथियों ने किया जोशीला स्वागत

0
167

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य में बढ़ते अपराधों और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ “न्याय यात्रा” निकाली जा रही है। यह पदयात्रा प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बैज के नेतृत्व में गिरौदपुरी धाम से रायपुर गांधी मैदान तक 125 किलोमीटर की दूरी तय कर रही है। यात्रा का उद्देश्य कवर्धा कांड, बलौदा बाजार कांड, हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, अवैध नशाखोरी और जेल में पुलिस द्वारा की गई पिटाई जैसे मामलों पर न्याय की मांग करना है।

जब यह यात्रा रायपुर के पंडरी क्षेत्र में पहुंची, तो उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष पलाश मल्होत्रा के नेतृत्व में युवा साथियों ने उत्साहपूर्वक न्याय यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान माहौल बेहद जोशीला और ऊर्जा से भरा हुआ नजर आया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता ने न्याय के इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे इस यात्रा को और बल मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here