CRIME NEWS : रायपुर में 20 लाख की लूट , सुरक्षा को लेकर दहशत का माहौल

0
352

 

रायपुर। राजधानी रायपुर के मुजगहन इलाके में एक युवक से 20 लाख रुपए की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना वेंकट हॉस्पिटल के सामने की है, जहां अज्ञात बदमाशों ने युवक को घेरकर वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद से इलाके में सुरक्षा को लेकर दहशत का माहौल है।

पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक किसी जरूरी काम से जा रहा था, तभी बदमाशों ने उसे निशाना बनाया और 20 लाख रुपए लूट लिए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मामला गंभीर है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस घटना के बाद से मुजगहन और आसपास के इलाकों में सुरक्षा को लेकर लोग चिंतित हैं और पुलिस से कठोर कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here