बस का इंतजार कर रही युवती के साथ घिनौनी हरकत, तीन आरोपी गिरफ्तार

0
176

जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। घटना तब घटी जब युवती कोरबा जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान, कोरबा निवासी आकाश दिव्य वहां पहुंचा और उसे अपनी कार से कोरबा छोड़ने का प्रस्ताव दिया। युवक के परिचित होने के कारण युवती उसकी कार में बैठ गई।

आरोप है कि आकाश ने कार को सुनसान जगह पर ले जाकर अपने सहयोगी सुभाष भारद्वाज को बुलाया, जिसने युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। युवक की इस हरकत से घबराई युवती वहां से किसी तरह भागने में सफल रही और बस से कोरबा पहुंची। घर लौटने के बाद उसने अपनी आपबीती स्वजन को बताई और तुरंत कोनी थाने में जाकर घटना की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने युवती की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और आरोपित सुभाष भारद्वाज सहित उसके सहयोगी आकाश दिव्य और मौसम दिव्य को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here