छत्तीसगढ़ चेंबर महिला विंग और नारायणा एमएमआई अस्पताल ने आयोजित किया स्तन कैंसर जागरूकता शिविर

0
358

 

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय स्तन कैंसर जागरूकता के अवसर पर छत्तीसगढ़ चेंबर महिला विंग और नारायणा एमएमआई अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024 को स्तन कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पार्षद कार्यालय, हनुमान मंदिर, चौबे कॉलोनी, रायपुर में सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चला, जिसमें महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।

महिला चेंबर की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में निरामई मशीन द्वारा निःशुल्क मैमोग्राफी, शुगर और ब्लड प्रेशर जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में लगभग 100 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया और इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में पार्षद श्री अमर बंसल, पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल, डॉ. कमल वर्मा, रश्मि वाधवा और महिला चेंबर की संरक्षक श्रीमती आभा मिश्रा उपस्थित रहे। साथ ही अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा, महामंत्री पिंकी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रेरणा भट्ट, मीडिया प्रभारी श्रीमती इंदिरा जैन और श्रीमती विनीता शुक्ला सहित अन्य सदस्य व नागरिकगण भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

शिविर का उद्देश्य महिलाओं को स्तन कैंसर के प्रति जागरूक करना और समय रहते जांच करवाने के लिए प्रेरित करना था। आयोजकों ने इस तरह के जागरूकता अभियानों को निरंतर चलाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here