रायपुर दक्षिण उपचुनाव: मतदान के दौरान कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद, वीडियो हुआ वायरल

0
25

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा और भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के बीच कांटे की टक्कर है। इसी बीच मतदान के दौरान बूथ के बाहर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर भिड़ंत हो गई। विवाद की शुरुआत महिला कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर हुई, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों पक्षों के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर तीखी टिप्पणियाँ करते नजर आए, जिससे गहमागहमी का माहौल बन गया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाएं जोरदार नारेबाजी करती हुईं दिखाई दे रही हैं।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here