बड़ी खबर : सांसद के घर में घुसा पाइप लोड ट्रेलर, बाल-बाल बचे बच्चे, स्थानीय प्रशासन सतर्क 

0
29
बड़ी खबर : सांसद के घर में घुसा ट्रेलर, बाल-बाल बचे बच्चे, स्थानीय प्रशासन सतर्क 
बड़ी खबर : सांसद के घर में घुसा ट्रेलर, बाल-बाल बचे बच्चे, स्थानीय प्रशासन सतर्क 

संभाग में बढ़ रही दुर्घटनाओं से नेताओं पर मंडरा रहा खतरा

अंबिकापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज के घर में एक पाइप लोड ट्रेलर घुस गया। यह घटना देर रात की बताई जा रही है, जिसने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। इस हादसे में घर में मौजूद बच्चे बाल-बाल बच गए, जिससे बड़ी घटना टल गई।

पहले भी हो चुकी हैं दुर्घटनाएं
गौरतलब है कि इससे पहले महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और मंत्री रामविचार नेताम के काफिले दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं ने सरगुजा संभाग के नेताओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सांसद दिल्ली दौरे पर, सुरक्षा बढ़ाई गई
हादसे के समय सांसद चिंतामणि महाराज दिल्ली दौरे पर थे। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

स्थानीय प्रशासन सतर्क
लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here