छत्तीसगढ़ सिविल जज परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी, रायपुर की श्वेता दीवान बनीं टॉपर

0
49

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सिविल जज परीक्षा 2023 का रिजल्ट कल देर रात जारी कर दिया। इस परीक्षा के जरिए 49 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी की गई।

सिविल जज परीक्षा 2023 में 150 अभ्यर्थी इंटरव्यू राउंड तक पहुंचे थे, जिनमें से चयनित उम्मीदवारों की सूची आयोग ने घोषित कर दी है।

रायपुर की बेटी श्वेता दीवान ने इस परीक्षा में टॉप कर अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता ने सभी का ध्यान खींचा है।

अपनी उपलब्धि के बारे में बात करते हुए श्वेता ने कहा कि उनके परिवार का सहयोग और उनकी कड़ी मेहनत इस सफलता के पीछे का सबसे बड़ा कारण है।

श्वेता दीवान की इस उपलब्धि ने न केवल रायपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के युवाओं को प्रेरित किया है। यह उनकी दृढ़संकल्प और मेहनत का नतीजा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here