रायपुर में धर्म परिवर्तन को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों के विरोध; पादरी सहित तीन गिरफ्तार

0
32

रायपुर। मोवा स्थित मितान विहार कॉलोनी में धर्म परिवर्तन के मुद्दे को लेकर भारी हंगामा हुआ। जानकारी के अनुसार, मितान विहार के एक घर में लंबे समय से प्रार्थना और क्लास के बहाने धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना बजरंग दल को मिली थी।

इस सूचना पर आज सुबह हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए पंडरी थाना पुलिस, सिटी एएसपी, सीएसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने मकान के भीतर मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में पांच पुरुषों के अलावा कई महिलाएं, युवतियां और एक नाबालिग भी शामिल थे।

पंडरी थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना की गहन जांच जारी है। इस मामले ने स्थानीय समुदाय में हलचल पैदा कर दी है, और सभी की निगाहें अब इस मामले की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here