ग्राम लोइंग मे निर्विरोध सरपंच निर्वाचित होने में मनोज प्रधान की भूमिका अहम्
लोइंग। छ.ग. कोलता समाज के आंचलिक अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष, एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्री मनोज प्रधान ने रायगढ़ पूर्वी क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोइंग में निर्विरोध सरपंच निर्वाचित होने में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा किया है।
ग्राम लोइंग में निर्विरोध सरपंच का निर्वाचन होना पुरे गाँव के इतिहास में ये पहली बार हुआ है। इसका पूरा श्रेय श्री मनोज प्रधान को जाता है। यह सीट इस बार सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। नामांकन के दौरान तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। श्रीमती पद्मिनी मनोज प्रधान, श्रीमती चंपा चंद्रिका साव तथा श्रीमती मीनाक्षी अखिलेश गुप्ता ने विधिवत फॉर्म भरा था। चूंकि भारतीय जनता पार्टी से ही दो प्रत्याशी श्रीमती पद्मिनी मनोज प्रधान एवं श्रीमती मीनाक्षी अखिलेश गुप्ता खड़े हुए थे।
इस परिस्थिति में यदि चुनाव होता तो भाजपा को ही नुकसान उठाना पड़ता। पार्टी के प्रति समर्पण एवं निष्ठा तथा समाज और गाँव की प्रतिष्ठा को ध्यान रखते हुए अपने पार्टी के एकता एवं अखंडता को बनाये रखने हेतु श्री प्रधान ने श्रीमती मीनाक्षी गुप्ता के समर्थन में अपने ही पत्नी श्रीमती पद्मिनी प्रधान का नाम वापस करवाया, साथ ही श्रीमती चंपा चंद्रिका साव के नाम वापस होने के उपरांत श्रीमती मीनाक्षी अखिलेश गुप्ता ग्राम लोइंग की निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुई। वित्त मन्त्री छ.ग. शासन श्री ओपी चौधरी जी, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक श्री विजय अग्रवाल जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री उमेश अग्रवाल जी, वर्तमान जिलाध्यक्ष श्री अरुणधर दीवान जी, मंडल अध्यक्ष श्री मीनकेतन प्रधान, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुखलाल चौहान जयंत प्रधान, डा. आशु गुप्ता एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने श्री मनोज प्रधान के समर्पण की प्रशंसा करते हुए नव निर्वाचित सरपंच को बधाई सन्देश भेजा है।


