लोक निर्माण मंत्री की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय परियोजना समिति की बैठक संपन्न

0
80

रायपुर। । लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में आज यहां उनके सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में राज्य स्तरीय परियोजना समिति की बैठक हुई। बैठक में परियोजना समिति के सदस्य वन एवं परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया शामिल हुए।
बैठक में शांति नगर, पुराना शासकीय आवासीय कॉलोनी और समता कॉलोनी स्थित नूतन राईस मिल रायपुर के सुव्यवस्थित विकास और उपयोग के संबंध में चर्चा की गई।
बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह श्री सुब्रत साहू, सचिव लोक निर्माण विभाग श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेसी, राज्य सड़क विकास प्राधिकरण के प्रबंध संचालक श्री सारांश मित्तर, रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चंद्रकांत वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here