मानवीय मूल्यों के आधार पर संस्था, अवाम ए हिन्द द्वारा चलाये जा रहे सुपोषण अभियान अंतर्गत निःशुल्क भोजन सेवा कार्य के 878वें दिन जरूरतमंदों, मरीज के परिजनों को स्वादिष्ट पौष्टिक भोजन वितरण*

0
83

*मानवीय मूल्यों के आधार पर संस्था, अवाम ए हिन्द द्वारा चलाये जा रहे सुपोषण अभियान अंतर्गत निःशुल्क भोजन सेवा कार्य के 878वें दिन जरूरतमंदों, मरीज के परिजनों को स्वादिष्ट पौष्टिक भोजन वितरण*

संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में चलाये जा रहे सुपोषण अभियान अंतर्गत आज निःशुल्क भोजन वितरण कार्य के 878वें दिन पुरे करते हुए संस्था ने फुटपाथ, चौक चोराहे इत्यादि जगहों पर जरूरतमंदों तथा शासकीय अस्पतालों, डीकेएस अस्पताल में राज्य के अलग अलग क्षेत्र से दूर दराज से इलाज के लिए आये हुए मरीजों के परिजनों को गर्म पौष्टिक भोजन का निःशुल्क वितरण किया।

संस्था का उद्देश्य, कोई भी जरूरतमंदों, असहाय, निराश्रित एवं वंचित लोगों को उनकी मुलभुत आवश्यकताओं की पूर्ति करना है, जिसके तहत संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में जमीनी स्तर पर यह कार्य निरन्तर कर रही है, जिसमे सैकड़ों गरीब, असहाय, निराश्रित जरूरतमंदों एवं मरीज के परिजनों को रोजाना दोपहर एवं रात्रिकालीन दोनों वक़्त का गर्म भोजन निःशुल्क मुहैय्या कराया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here