नगर निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग ने कचरा फेंकने पर रामकिंकर अस्पताल प्रबंधन पर 5 हजार रूपये का जुर्माना किया 

0
36

 

रायपुर- आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4 स्वास्थ्य विभाग के स्वच्छता निरीक्षण श्री सम्राट सोनी द्वारा जोन 4 के तहत आने वाले क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के दैनिक नियमित निरीक्षण के दौरान रामकिंकर अस्पताल के कर्मचारियों को वहाँ यूनियन बैंक के पास कचरा फेंकते हुए देखा. स्वच्छता निरीक्षक श्री सम्राट सोनी ने इसकी जानकारी स्थल से तत्काल जोन 4 के जोन कमिश्नर श्री विनय मिश्रा एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री चंद्रशेखर श्रीवास्तव को दी. जोन कमिश्नर एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर तत्काल जोन स्वच्छता निरीक्षक ने रामकिंकर अस्पताल प्रबंधन पर कचरा फेंकने के कारण उन्हें भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी देते हुए 5 हजार रूपये का जुर्माना लगाने की कार्यवाही की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here