बड़ी खबर : अनिल टुटेजा की मुश्किलें बरकरार, CBI ने घर पर दी दबिश

0
63

शराब घोटाले में जमानत के बावजूद अनिल टुटेजा की मुश्किलें बरकरार, CBI ने घर पर दी दबिश

रायपुर। बहुचर्चित छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में आरोपी पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत मिलने के बावजूद राहत नहीं मिल सकी है। दिल्ली से पहुंची सीबीआई की टीम ने हाल ही में टुटेजा के घर पर दबिश दी है।

बता दें कि अनिल टुटेजा को दो दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने एक वर्ष से अधिक समय तक न्यायिक हिरासत में रहने के आधार पर ईडी के मामले में सशर्त जमानत दी थी। हालांकि, उनके खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) द्वारा दर्ज एक अन्य मामले के चलते उन्हें अभी भी जेल में रहना पड़ रहा है।

अनिल टुटेजा छत्तीसगढ़ में हुए कथित 2,000 करोड़ रुपए से अधिक के शराब घोटाले के प्रमुख आरोपियों में शामिल हैं। ईडी के अनुसार, यह घोटाला भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में सरकारी शराब के नाम पर किया गया था। इस मामले में टुटेजा के अलावा आबकारी विभाग के तत्कालीन एमडी अरुणपति त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर की भूमिका भी सामने आई है।

सीबीआई की ताजा कार्रवाई से साफ है कि इस मामले में जांच एजेंसियों की नजर अब भी टुटेजा और उनके सहयोगियों पर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here