
छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही हिंसक वारदातों की कड़ी में एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। ज़िले के कोटाडबरी गांव में एक भाई ने जमीन विवाद के चलते अपने सगे भाई की हत्या कर दी। इस वारदात में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक आरोपी का बेटा भी शामिल है।


जमीन के झगड़े ने ली जान, बेटा भी बना हमलावर
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोटाडबरी गांव में रहने वाले गणेश पटेल और उनके भाई भीम पटेल के बीच लंबे समय से ज़मीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। बुधवार शाम को यह विवाद इतना बढ़ गया कि भीम पटेल ने अपने बेटे भेष पटेल के साथ मिलकर गणेश पटेल और उनके छोटे भाई भरत पटेल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
इस हमले में गणेश पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भरत पटेल की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका अस्पताल में इलाज जारी है। हमलावर भेष पटेल को भी झड़प में गंभीर चोट आई है, जिस कारण वह फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर है और उसका इलाज चल रहा है।

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
पुलिस ने मुख्य आरोपी भीम पटेल को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। घायल होने के कारण भेष पटेल की गिरफ्तारी अभी संभव नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस निगरानी में है और उसके ठीक होते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लगातार बढ़ रही है चाकूबाजी की घटनाएं
प्रदेश में हाल के दिनों में हत्या और चाकूबाजी की घटनाएं चिंताजनक रूप से बढ़ती जा रही हैं। आम लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं कि आपसी विवाद किस कदर खून-खराबे में तब्दील हो रहे हैं।




