sex racket , भिलाई में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सहित पांच गिरफ्तार

0
57

भिलाई में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सहित पांच गिरफ्तार

दुर्ग (छत्तीसगढ़): दुर्ग जिले के भिलाई में पुलिस ने एक स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सोमवार को स्मृति नगर चौकी पुलिस ने स्पा सेंटर में छापा मारकर एक महिला और चार पुरुषों को गिरफ्तार किया। पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री और ग्राहकों के मोबाइल नंबर भी बरामद हुए हैं।

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार चलाए जाने की शिकायत मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए स्मृति नगर चौकी की टीम ने एक पॉइंटर को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर भेजा। पॉइंटर ने वहां मौजूद महिलाओं से सौदा किया और तुरंत ही बाहर खड़ी पुलिस टीम को इशारा कर अंदर बुलाया। पुलिस को देखते ही स्पा सेंटर के कर्मचारी और ग्राहक भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

सामग्री जब्त, आरोपियों पर केस दर्ज

पुलिस ने छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री और ग्राहकों के मोबाइल नंबर जब्त किए हैं। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here