बड़ी खबर : अंबेडकर अस्पताल में पत्रकारों से मारपीट: बाउंसरों का पुलिस ने निकाला जुलूस, स्वास्थ्य मंत्री ने दी कड़ी चेतावनी

0
102

बड़ी खबर : अंबेडकर अस्पताल में पत्रकारों से मारपीट: बाउंसरों का पुलिस ने निकाला जुलूस, स्वास्थ्य मंत्री ने दी कड़ी चेतावनी

रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में रविवार देर रात पत्रकारों के साथ हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रायपुर में हुई चाकूबाजी की एक घटना की रिपोर्टिंग करने पहुंचे मीडियाकर्मियों पर बाउंसरों ने हमला कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पत्रकारों को न्यूज कवर करने से रोकने के लिए बाउंसरों ने हाथापाई की और मारपीट की।

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाउंसरों को हिरासत में लिया और उनका जुलूस निकाला। इस पूरे मामले को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को धमकाने और उनके साथ दुर्व्यवहार करने वालों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा।

अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने भी घटना की निंदा की और कहा कि मारपीट में शामिल बाउंसर एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पत्रकार संगठनों ने दोषियों को जल्द सज़ा देने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here