वार्षिक पत्रिका –मैक लाइट के 19वे संस्करण का विमोचन

0
115

वार्षिक पत्रिका –मैक लाइट के 19वे संस्करण का विमोचन

रायपुर –  महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज , मैक कॉलेज की 19वी मैगजीन का विमोचन माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साईं जी के कर कमलों द्वारा हुआ , जिसमें चेयरमैन रमेश अग्रवाल जी , पूर्व चेयरमैन राजेश अग्रवाल जी , प्रिंसिपल डॉक्टर एम एस मिश्रा जी , एडमिनिस्ट्रेटर शिवांगी मिश्रा जी उपस्थित हुए , इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने ट्रस्टियों के द्वारा चलाए जा रहे शिक्षा के क्षेत्र में कॉलेज के माध्यम से चल रही गतिविधियों की जानकारी दी , माननीय मुख्यमंत्री जी ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि वर्तमान स्थिति में यह महाविद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है जिसकी आवश्यकता है और इस बात की मुझे खुशी है । मैगजीन में
छात्र-छात्राओं की गतिविधि तथा महाविद्यालय की विस्तृत जानकारी दी गयी है। छात्र छात्राओं तथा महाविद्यालय के शिक्षक गणों के उपलब्धिओ को विशेष रूप से दर्शाया गया साथ ही मैगज़ीन मे एकेडमिक उपलब्धियों के साथ-साथ नॉन एकेडमिक उपलब्धियों को भी विशेष स्थान दिया गया। महाविद्यालय की मैगजीन में लाइट सभी छात्राओं वह शिक्षकों के विचारों व उनकी उपलब्धियो का संकलन है।

मैगजीन का संपादन महाविद्यालय के इंटीरियर डिजाइन डिपार्टमेंट की विभागाध्यक्ष आरिटेक्ट प्रीति साहू व उनकी पूरी टीम द्वारा किया गया है

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here