रायपुर नगर निगम में सम्पत्ति कर भुगतान के लिए डिजिटल विकल्पों पर 6.25% की छूट, 30 जून तक भुगतान अनिवार्य

0
85

रायपुर नगर निगम में सम्पत्ति कर भुगतान के लिए डिजिटल विकल्पों पर 6.25% की छूट, 30 जून तक भुगतान अनिवार्य

 

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के राजस्व विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के सम्पत्ति कर का 30 जून 2025 तक पूर्ण भुगतान करने वाले नागरिकों को 6.25 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की गई है।

सम्पत्ति करदाता नागरिकों की सुविधा के लिए निगम ने भुगतान के कई आधुनिक विकल्प उपलब्ध कराए हैं, जिनमें व्हाट्सएप्प, क्यूआर कोड, चैटबॉट सहित अन्य ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम शामिल हैं। नागरिक अपनी सुविधा अनुसार इन विकल्पों के जरिए आसानी से सम्पत्ति कर जमा कर सकते हैं।

नगर निगम ने शहर के समस्त सम्पत्ति करदाताओं से अपील की है कि वे 30 जून अथवा उससे पूर्व अपना सम्पत्ति कर भुगतान कर इस अधिकतम छूट का लाभ उठाएं।

इस योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक करदाता अपने संबंधित जोन कार्यालय के राजस्व विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here