योग-आयुर्वेद समन्वय से सम्पूर्ण स्वास्थ्य विषय पर वैज्ञानिक संगोष्ठी सम्पन्न

0
29

योग-आयुर्वेद समन्वय से सम्पूर्ण स्वास्थ्य विषय पर वैज्ञानिक संगोष्ठी सम्पन्न

विश्व आयुर्वेद परिषद् व छत्तीसगढ़ महिला मंच का संयुक्त आयोजन

रायपुर। विश्व आयुर्वेद परिषद् एवं छत्तीसगढ़ महिला मंच द्वारा अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर “सम्पूर्ण स्वास्थ्य : योग एवं आयुर्वेद” विषय पर एक वैज्ञानिक संगोष्ठी का आयोजन सरस्वती शिक्षा संस्थान, रोहिणीपुरम् में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं गणमान्यजनों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास से हुआ।

संगोष्ठी में वक्ताओं ने योग और आयुर्वेद के समन्वय से सम्पूर्ण स्वास्थ्य प्राप्त करने के महत्व को रेखांकित किया। वक्ताओं ने कहा कि योग और आयुर्वेद, दोनों ही भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धतियाँ हैं, जो न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को भी सुदृढ़ करती हैं। योग जहाँ शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करता है, वहीं आयुर्वेद आहार-विहार और जीवनशैली के माध्यम से रोगों से बचाव एवं शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को सशक्त बनाता है।

संगोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व सांसद डॉ. भूषणलाल जांगड़े ने की। कार्यक्रम में डॉ. सुनील दास, राकेश दुबे, डॉ. राजेन्द्र अग्रवाल, गिरधारी सागर और डॉ. मनोहर लहेजा ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण से योग और आयुर्वेद की व्याख्या करते हुए इनके परस्पर संबंधों को रेखांकित किया।

इस अवसर पर शताब्दी पाण्डे, डॉ. लवकेश चंद्रवंशी, डॉ. कुलश्रेष्ठ, डॉ. नरेंद्र मिश्रा, डॉ. दिनेश जैन, डॉ. पतंजलि दीवान, नवीन यदु, प्रिया सिंह, माही बुलानी एवं श्रीमती पुष्पा सहित अनेक बुद्धिजीवी, योगाचार्य एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का समापन 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाओं एवं शांति मंत्र के उच्चारण के साथ किया गया।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here