विजय अग्रवाल पुनः निर्विरोध बने छत्तीसगढ़ अग्रवाल सभा के अध्यक्ष, माहेश्वरी युवा मंडल ने दी शुभकामनाएं

0
87

विजय अग्रवाल पुनः निर्विरोध बने छत्तीसगढ़ अग्रवाल सभा के अध्यक्ष, माहेश्वरी युवा मंडल ने दी शुभकामनाएं

समाज में नेतृत्व क्षमता और स्वीकार्यता का मिला सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पद पर श्री विजय अग्रवाल को एक बार फिर निर्विरोध चुने जाने पर माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर द्वारा उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

मंडल के अध्यक्ष श्री रोमिल राठी, सचिव श्री परेश भट्टड़, कोषाध्यक्ष सीए अमित राठी एवं मीडिया प्रभारी श्री अतुल टावरी ने कहा कि यह विजय अग्रवाल जी की नेतृत्व क्षमता और समाज में उनकी मजबूत स्वीकार्यता का प्रतीक है। उन्होंने आशा जताई कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अग्रवाल सभा समाज के हित में और भी उल्लेखनीय कार्य करेगी।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष श्री निलेश मुंधड़ा, मेंटर श्री कृष्ण लखोटिया, उपाध्यक्ष श्री वरुण नथानी, खेल मंत्री प्रपण काबरा, पर्यावरण मंत्री श्री अनिरुद्ध बागड़ी, आईटी सेल मंत्री प्रणव लाखोटिया, कार्यकारिणी सदस्य निकुंज लाखोटिया, हर्षित राठी सहित समाज के अन्य युवा साथी भी उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here