सभापति श्री प्रमोद दुबे ने एसबीआई जोनल ऑफिस एटीएम से फरिस्ता हॉस्पिटल जाने वाली रोड में डामरीकरण के कार्य का शुभारम्भ किया

0
131

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4 के अंतर्गत आने वाले पंडित भगवतीचरण शुक्ल वार्ड नम्बर 57 में नगर निगम सभापति श्री प्रमोद दुबे द्वारा श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर एसबीआई जोनल ऑफिस एटीएम से फरिश्ता हॉस्पिटल जाने वाली रोड में नवीन सड़क डामरीकरण विकास कार्य का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर रायपुर शहर उपाध्यक्ष श्री बाकर अब्बास, श्री कमलेश नाथवानी तथा रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सम्बंधित अधिकारीगण और वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे. यहाँ यह उल्लेखनीय है कि विकास के पथ पर अग्रसर पण्डित भगवतीचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 राजधानी शहर रायपुर के श्रेष्ठ वार्डो में एक वार्ड है, जिसको विकसित बनाने की भूमिका में अहम योगदान वार्ड के पार्षद तथा सभापति श्री प्रमोद दुबे का रहा है. आज सड़क डामरीकरण के नये विकास कार्य का शुभारम्भ करने पर वार्डवासियों ने पार्षद एवं निगम सभापति श्री प्रमोद दुबे को विशेष रूप से धन्यवाद दिया.

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here