टीम कैट ने पुष्पेंद्र कुमार मीणा, आयुक्त, जीएसटी छत्तीसगढ़ शासन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा

0
58

टीम कैट ने पुष्पेंद्र कुमार मीणा, आयुक्त, जीएसटी छत्तीसगढ़ शासन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा

कैट ने ई-वे बिल नियमों में व्यावहारिक सुधार की माँग रखी

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमैन श्री मगेलाल मालू, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमैन श्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री श्री सुरिन्द्रर सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल ने बताया कि आज कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं सदस्य – राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) श्री अमर पारवानी के नेतृत्व में कैट प्रतिनिधि मंडल ने श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा, आयुक्त, जीएसटी छत्तीसगढ़ शासन से मुलाकात कर ई-वे बिल नियमों में व्यावहारिक सुधार की माँग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

श्री अमर पारवानी ने बताया कि ज्ञापन में छत्तीसगढ़ के व्यापारियों एवं उद्योगपतियों की ओर से ईज ऑफ डुइंग बिज़नेस की भावना के तहत निम्नलिखित प्रमुख माँगें रखी गईंः
1. एक ही जिले के भीतर माल के परिवहन पर ई-वे बिल से पूर्ण छूट दी जाए।
2. आवश्यक वस्तुएं जैसे दृ पुस्तकें, नोटबुक, शैक्षणिक सामग्री, एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे ताज़ा फल-सब्ज़ियाँ, खाद्य पदार्थ चिकित्सा और उपकरण आपूर्ति, कृषि निवेश और उपकरण, डेयरी व ताजे उत्पाद आदि के लिए राज्य में न्यूनतम प्रतिबंध लागू किए जाएं।

श्री पारवानी ने बताया कि प्रस्तावित सुधार से राज्य में व्यापार करना और अधिक सरल होगा, विशेषकर छोटे और मध्यम व्यापारियों को राहत मिलेगी। यह सुधार कर अनुपालन और कर संग्रह की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखेंगे तथा राज्य सरकार और व्यापार समुदाय – दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे।

कैट टीम ने आयुक्त महोदय से अनुरोध किया कि इन मांगों को प्राथमिकता से विचाराधीन रखा जाए।

आयुक्त श्री पुष्पेंद्र मीणा ने ज्ञापन को ध्यानपूर्वक अवलोकन किया एवं कैट प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक आश्वासन प्रदान किया इस बैठक में श्री नरेंद्र वर्मा (संयुक्त आयुक्त), श्रीमती याचना तांब्रे (संयुक्त आयुक्त), श्री टिकम गुनेन्द्र (उप आयुक्त) भी उपस्थित रहे।

श्री पुष्पेन्द्र मीणा जी से हुई मुलाकात में कैट टीम के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे :- श्री अमर पारवानी, श्री सुरिन्द्रर सिंह, श्री भरत जैन, श्री प्रीतपाल सिंह बग्गा, सीए मुकेश मोटवानी एवं श्री भरत भूषण गुप्ता।

 

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here