वार्ड भ्रमण में पार्षद डॉ. अनामिका सिंह ने सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

रायपुर। रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक 49 की पार्षद एवं एमआईसी सदस्य डॉ. अनामिका सिंह ने आज वार्ड भ्रमण कर स्थानीय निवासियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और पूरी संवेदनशीलता के साथ समझते हुए त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डॉ. सिंह ने स्पष्ट किया कि जनसुविधाएं किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए और नागरिकों को राहत पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। वार्ड भ्रमण के दौरान कई नागरिकों ने सड़क, पानी, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित मुद्दों को रखा, जिन पर पार्षद ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

जनसम्पर्क और समस्याओं के त्वरित समाधान की यह पहल क्षेत्रवासियों द्वारा सराही गई।


