रायपुरवासियों को बड़ी राहत : शहर में बनेंगे एक साथ 7 नए ओवरब्रिज, ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति

0
34

रायपुरवासियों को बड़ी राहत : शहर में बनेंगे एक साथ 7 नए ओवरब्रिज, ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति

रायपुर। राजधानी रायपुर की 25 लाख से अधिक आबादी के लिए एक बड़ी सौगात सामने आई है। पहली बार शहर में एक साथ 7 नए ओवरब्रिज बनने जा रहे हैं, जिससे ट्रैफिक जाम और हादसों की समस्या में बड़ा सुधार आएगा। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने इन ओवरब्रिजों के निर्माण के लिए बजट भी मंजूर कर लिया है और इसे एक साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इन ओवरब्रिजों के निर्माण के लिए उन सड़कों का चयन किया गया है जहां रोजाना भारी ट्रैफिक और बार-बार जाम की स्थिति बनती है। PWD के सर्वे के आधार पर शहर की चारों दिशाओं में यह निर्माण कार्य होगा जिससे औसतन हर मार्ग पर यात्रियों के 20 मिनट तक की बचत होगी और सड़क दुर्घटनाएं भी कम होंगी।

सीधे एक्सप्रेस-वे से जुड़ेंगी कई सड़कें

सबसे पहला ओवरब्रिज कालीबाड़ी चौक से पुलिस लाइन गेट और अमलीडीह चौक, केनाल लिंकिंग रोड पर द्रोणाचार्य स्कूल के पास बनेगा। इसके साथ ही गुढ़ियारी स्थित शुक्रवारी बाजार से स्टेशन की ओर आने वाली सड़क को सीधे एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए फ्लाईओवर का प्रस्ताव तैयार किया गया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक मुख्यालय से भी सहमति मिल गई है, जिससे अब इन सभी ओवरब्रिजों का निर्माण तय है।

यहां बनेंगे नए ओवरब्रिज

1. कालीबाड़ी चौक से पुलिस लाइन गेट तक

लागत: ₹50 करोड़

लंबाई: 1.5 किलोमीटर

वाहन भार: 35,000+ वाहन प्रतिदिन

स्थिति: सर्वे पूरा, बजट मंजूर

समस्या: सुबह और शाम के समय भारी ट्रैफिक जाम

2. फुंडहर चौक से टेमरी तक

लागत: ₹30 करोड़

लंबाई: 700 मीटर | चौड़ाई: 17 मीटर

उद्देश्य: एयरपोर्ट जाने वालों को जाम से राहत

स्थिति: सर्वे पूर्ण, बजट प्रस्ताव भेजा गया

3. अमलीडीह चौक से द्रोणाचार्य स्कूल तक

लागत: ₹40 करोड़

स्थिति: प्रारंभिक सर्वे पूर्ण, DPR तैयार

वाहन भार: 25,000 वाहन प्रतिदिन

समस्या: एमएमआई चौक से द्रोणाचार्य चौक तक जाम

4. गुढ़ियारी से एक्सप्रेस-वे कनेक्टिविटी

स्थिति: योजना तैयार

उद्देश्य: शुक्रवारी बाजार को सीधे एक्सप्रेस-वे से जोड़ना

इन जगहों पर भी बनेगा फ्लाईओवर/ओवरब्रिज

5. मोवा (खालसा स्कूल से रिलायंस मार्ट)

लागत: ₹135 करोड़ (अनुमानित)

स्थिति: योजना पर काम जारी

समस्या: अत्यधिक ट्रैफिक दबाव

6. भानपुरी चौक

लागत: ₹40 करोड़

वाहन भार: 50,000+ वाहन प्रतिदिन

उद्देश्य: भीड़भाड़ और रुकावट से राहत

7. खारुन नदी (रायपुर-पाटन मार्ग)

लागत: ₹60 करोड़

स्थिति: शासन के पास प्रस्ताव भेजा गया

वाहन भार: 80,000 वाहन प्रतिदिन

उद्देश्य: रायपुर-पाटन को सुगम कनेक्टिविटी

तेलीबांधा पर बनेगा प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर

रायपुर के सबसे व्यस्त और ट्रैफिक प्रभावित तेलीबांधा चौक पर प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर बनेगा। इसकी घोषणा स्वयं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने की है। इसके अलावा सरोना, उद्योग भवन और धनेली में भी फ्लाईओवर बनाए जाएंगे।

राष्ट्रीय पहचान की ओर रायपुर

PWD मंत्री अरुण साव ने कहा कि “रायपुर की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बन रही है। उसी अनुरूप शहर का विकास किया जा रहा है। इन ओवरब्रिजों से लोगों को राहत मिलेगी, ट्रैफिक में फंसना बंद होगा और हादसे रुकेंगे। यही रायपुर के सुनियोजित विकास का लक्ष्य है।”

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here