संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में निस्वार्थ सेवा भाव से भूख से राहत देने के लिए असहाय, जरूरतमंदों, मरीजों के परिजनों को 890 दिनों से निरन्तर निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है : मो. सज्जाद खान, संस्थापक

0
87

अवाम हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में सुपोषण अभियान के तहत निःस्वार्थ भाव से सेवा कर आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतम़ंद परिवारों, असहाय, भूखे जरूरतमंदो तक दोपहर और रात्रिकालीन सैकड़ों लोगों को हर दिन पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है। संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के साथ सक्रिय भूमिका निभाने वाले सदस्यों द्वारा रायपुर राजधानी के शासकीय अस्पतालों में डीकेएस अंबेडकर अस्पताल, जिला अस्पताल मे दूरदराजो से बीमार व्यक्तियों के इलाज के आने वाले परिजनों को निःशुल्क भोजन मुहैया कराया जा रहा है।

इसी कड़ी में संस्था द्वारा निरन्तर रूप से वितरण किये जा रहे निःशुल्क भोजन के 890वे दिन रायपुर राजधानी के शासकीय अस्पताल, डीकेएस अस्पतालों में मरीज के परिजनों के साथ साथ शहर के विभिन्न स्थानों रेलवे स्टेशन, फुटफाथ पर जिंदगी जी रहे जरुरतमंद गरीब मजदूर, बेसहारा लाचार निशक्तजनों को गर्म और पौष्टिक भोजन वितरण किया गया।

आज संपन्न भोजन वितरण कार्य में संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के साथ सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, ज़ुबैर खान, श्रीमती अनिला शर्मा, दिव्यांश शर्मा एवं अन्य ने सहयोग प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here