ईश्वर साहू मामले में कांग्रेस पर बरसे भाजपा नेता, बोले – “दोहरा मापदंड और राजनीतिक दीवालियापन”
रायपुर। ईश्वर साहू मामले को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह “दोगलेपन की पराकाष्ठा और राजनीतिक दीवालियेपन का इससे बड़ा उदाहरण नहीं हो सकता।”
उन्होंने लिखा –
“छत्तीसगढ़ के सरकारी खजाने से छत्तीसगढ़ के बाहर के लोगों को सिर्फ गांधी परिवार की चाटुकारिता के लिए 2.5 करोड़ रुपये लुटा देने वाली कांग्रेस, अब छत्तीसगढ़ के ही लोगों को 28 लाख देने पर सवाल उठा रही है। कुछ तो शर्म करो?”
भाजपा नेता का यह बयान कांग्रेस द्वारा ईश्वर साहू मामले में पीड़ित परिवार को दी गई सहायता राशि पर सवाल उठाने के संदर्भ में आया है। उन्होंने कांग्रेस पर गांधी परिवार की चापलूसी में राज्य के संसाधनों का दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाया।
भाजपा का कहना है कि कांग्रेस शासन में जनता के हितों की अनदेखी कर केवल राजनीतिक स्वार्थ साधा जा रहा है। वहीं, इस पूरे बयान पर कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।


